बिना बताये घर से निकला युवक संदिग्ध हालत में मिला, पुलिस जुटी जांच में, आखिर हुआ क्या !
एक युवक की डेड बॉडी संदिध हालत में पड़ी हुई मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं परिजनों ने मर्डर किये जाने की आशंका जताई है। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू की है। ये पूरा मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है।
बताया जा रहा है की गौरैया रोड पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बॉडी पड़ी मिली। मृतक की पहचान गौरैया निवासी कमलेश साहू के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है।
बताया गया की स्थानीय लोगों ने गौरैया रोड किनारे एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही साक्ष्य भी जुटाए गए। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा मर्डर की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवक की जान किन परिस्थितियों में गयी है यह साफ़ नहीं हो पाया है। पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा होगा।
मामले में सीएसपी अरुण सोनी ने बताया की गौरैया रोड पर एक युवक मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मर्डर समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल तक जान जाने का कारण साफ़ नहीं है। पुलिस का कहना है की युवक के परिजनों ने बताया की वह मानसिक रूप से कमजोर थे जो अक्सर बिना बताये घर से निकल जाया करते थे। आगे कहा की पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ़ हो पायेगी।------