बंडा में मचा था हाहाकार, अब दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध केमिकल के 10 ड्रम मिले !

 

बीते कुछ समय पहले सागर के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया था। इसके ज़ख्म अभी भरे नहीं है। जहरीली शराब से कई लोगों की जान गयी थी जबकि कई प्रभावित हुए थे। अब एक और मामला सामने आया है जिसमें प्रशासन की टीम ने दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध केमिकल के दस ड्रम जब्त किये हैं। मामला मुरैना जिले के पोरसा-गोरमी रोड से सामने आया है। जहां वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और राजस्व की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाई की।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की इन ड्रमों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए रामकिशोर उर्फ झगोले पचौरी के घर से 10 ड्रम जब्त किए गए। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की ड्रमों में कौन-सा केमिकल था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ड्रमों को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। जिस पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ड्रमों को अपने कब्जे में लिया। अब सभी पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में किसी षड्यंत्र की आशंका भी जाहिर की जा रही है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये जांच का विधाय है की ड्रमों में कौन-सा पदार्थ था। इसे कहां से लाया गया था। उसका इस्तेमाल किस काम में किया जा रहा था।

 

 

 

 

 

मामले में जब्त केमिकल का सैंपल लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद ही साफ हो सकेगा की आखिर केमिकल को किस उद्देश्य से लाया गया था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।------

बड़ा सवाल ये है की कैमिकल को किस इस्तेमाल में लाया जा रहा था। ये चिंता का विषय है क्योंकि फ़िलहाल ये संदिग्ध है सागर के बंडा में दुखद घटना हुई थी जहरीली शराब से हाहाकार मच गया था। इसलिए जांच के बाद कार्यवाई जरुरी है।------


By - sagar tv news
12-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.