सागर- बीच सड़क पर युवक को बाइक से उतारा और टूट पड़े युवक, जमकर चले लात-घूंसे ! | SAGAR TV NEWS |
क्या लोगों में कानून का खौफ नहीं बचा है क्यों लगातार कानून को चुनौती दी जा रही है। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से इसी तरह का एक मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई की, लात-घूंसे बरसाए गए। बुरी तरह से पीटा गया। बताया गया की खुरई में स्टेडियम के गेट के सामने शराब दुकान के पास कुछ युवकों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोका। उसे पटककर जमकर पिटाई की गयी। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक शहरी थाना क्षेत्र में युवक के साथ काफी देर तक मारपीट की गयी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को बचाया। जब ये घटनाक्रम हो रहा था तब कुछ देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जिससे गश्त पर सवाल खड़े हुए। साथ ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे।
जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। दरअसल लोगों का आरोप था की क्षेत्र में मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार इस तरह की घटनाओं से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। हालांकि इस तरह के आरोपों की स्वतंत्र और पूर्ण रूप से पुष्टि होना बाकि है।
ये बात देखने वाली होती है की पुलिस इस मामले को किस तरह से संज्ञान में लेकर कार्यवाई करती है। सम्बन्धित लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाई की जाती है। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की युवकों में आखिर किस वजह से विवाद हुआ था। मारपीट की असल वजह क्या है। तमाम चीजें जांच का विषय है जिसके बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।