इस शख्स की उंगली में अद्भुत और अजब-गज़ब हुनर, नाखून से माटी को बना देते हैं मोती और आईना
कहते हैं न की हर किसी के हिस्से में कहां ये कमाल होता है, कुदरत जिसे बख्शती है हुनर वो बेमिसाल होता है कुछ ऐसे ही एक शख्स भी हैं जिन्हे कुदरत ने अलग ही चीज बख्शी है। वह नाखून से माटी को मोती बना देते हैं तो आइना भी बनाने के हुनर रखते हैं। जी हां आपको नज़र आने वाले ये रायसेन जिले के रहने वाले प्रतिष्ठित व्यापारी संदीप रघुवंशी हैं। जिन्हे कुदरत ने एक नहीं बल्कि दो चमत्कार दिए हैं। संदीप अपने नाखून से माटी को मोती बना देते हैं तो नाखून को आईना बना देते हैं। जिसमें छवि भी देखी जा सकती है। जिसकी बदौलत वह 4 वर्ल्ड और नेशनल रिकॉर्ड्स बना चुके हैं। जो अब गिनीज बुक की तैयारी में हैं। संदीप के हाथों की तर्जनी उंगली में तीन बूट की जगह चार बूट है जिसे ज्योतिष में चमत्कार मानते है।
प्रतिष्ठित व्यापारी संदीप रघुवंशी को कुदरत ने अनोखी कलाओ से नवाजा है एक तो उनके नाखून और दूसरी तर्जनी उंगली। नाखून 100% केमिकल-फ्री है कोई भी केमिकल नही है लेकिन इतने चिकने और सपाट की टीवी और अपना चेहरा देख सकते हैं। साधारण खेत की मिट्टी को 2 मिनिट में नाखून से रगड़ पर आईने जैसा चमका देने और उसके रिफ्लेक्टिव नग और रंगीन कलाकृतियां बनाने का विस्मयकारी हुनर है। संदीप का नाखून धूप में 100% असली आईना बनता है। चेहरे से लेकर पीछे का पूरा रिफ्लेक्ट करने की सीक्रेट आर्ट का पहला पेटेंट जिससे ब्यूटीशियन को मिलेगा रॉयल्टी का अधिकार।
संदीप रघुवंशी पूर्व में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड से मध्यप्रदेश का रोशन कर चुके हैं। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और ग्लोबल वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा चुके है। संदीप बताते हैं की इतने बड़े रिकॉर्डस की ऐतिहासिक सफलता के बाद उनका अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी संस्था गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराना है। नाखून के चमत्कार के बाद हस्त रेखा का बड़ा चमत्कार का गॉड गिफ्ट भी उन्हें हासिल है। दाहिने हाथ की आख़िरी उंगली में तीन की जगह चार खाने है। यह दुर्लभ शारीरिक संरचना करोड़ो इंसानो में से किसी एक को मिलती है। जो संदीप के पास है।--