शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे थे पति-पत्नी, की अनाप-शनाप बातें, पुलिस दोनों को ले आई थाने !
पति-पत्नी शराब के नशे में लोगों को परेशान कर रहे हैं। अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। रास्ते से निकलने वाले लोगों से उलझ रहे हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल पूछताछ में सामने आया की दोनों तेलंगाना के रहने वाले हैं जो कुछ समय से छिंदवाड़ा में रह रहे हैं वह नौकरी छूटने से परेशान हैं।
बताया जा रहा है की कोतवाली थाना अंतर्गत परासिया रोड पर पति-पत्नी के बीच विवाद और हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना पुलिस को मिली थी। जिससे कोतवाली पुलिस महिला बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना था की पति-पत्नी शराब के नशे में थे जो आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना निवासी पति-पत्नी पिछले कुछ दिनों से छिंदवाड़ा में रह रहे थे। नौकरी छूटने के बाद से दोनों परेशान थे और दोबारा नौकरी पाने प्रयास कर रहे थे। इसी बीच परासिया रोड पर पुलिस को विवाद की सूचना मिली की दंपति सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे पुलिस टीम और महिला बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां दोनों को हिरासत में लेकर उन्हें पूछताछ की गयी। लेकिन शराब के नशे में होने से दोनों स्पष्ट रूप से अपनी बात बताने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू की।
कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। तेलंगाना निवासी वालानंद नलिकेश अपनी पत्नी के साथ कुछ समय से छिंदवाड़ा में रह रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे। जिससे तत्काल पूर्ण रूप से जानकारी नहीं मिल पाई थी। उनका मेडिकल कराकर पूछताछ की जा रही है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।