खेत में काम करते समय दिखाई दिया मगरमच्छ का बच्चा, मौके पर जुटी भीड़, फिर पहुंची रेस्क्यू टीम
किसान के खेत में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिए जाने के बाद हड़कंप मच गया। ये बात कौतुहल का विषय बन गयी। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। मामला छतरपुर जिले के टोरिया गांव से सामने आया है।
बताया जा रहा है की खेत में मगरमच्छ का करीब एक फीट लंबा बच्चा दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ के बच्चे को हाथों से पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। केन नदी के नजदीक स्थित इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर के टोरिया गांव में किसान के खेत में अचानक मगरमच्छ का करीब एक फीट लंबा बच्चा मिला। खेत में काम करते समय बच्चा दिखाई देने पर मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जहां स्थिति का जायजा लेते हुए सावधानी के साथ मगरमच्छ के बच्चे को अपने नियंत्रण में लेकर सुरक्षित पकड़ लिया।
बताया गया की टोरिया क्षेत्र के पास केन नदी स्थित है। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने और आसपास पानी भरने से जलीय जीवों की आवाजाही आसपास के क्षेत्रों में हो सकती है। ऐसे में नदी किनारे स्थित खेतों, छोटे तालाबों और पानी से भरे गड्ढों के आसपास काम करने वाले किसानों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए किसानों से सावधान रहने की अपील की गयी है।