सागर- सोलर पैनल से कम किया जा सकता है बिजली बिल, विधायक बोले बड़े शहरों में छतों पर लगे सोलर
बिजली विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही सोलर पैनल के बारे में भी जानकारी दी जा रही है लोगों को बताया जा रहा है की ये कितना ज़रूरी है और इसको लगवाने के बाद किस तरह से बिल को कम किया जा सकता है। इसी को लेकर सागर जिले के बंडा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बिजली विभाग परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके तहत लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दी गयी।
बंडा के विद्युत कार्यालय में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर रूफ टॉप सोलर के संबंध में जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया की घर पर रूफ टॉप सोलर लगवाने पर 3 किलो वॉट तक का 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही रूफ टॉप सोलर लगाने वाली एजेंसियों से आये प्रतिनिधियों ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिन लोगों ने अपने घर पर रूफ टॉप सोलर लगवाया उनका विधायक द्वारा पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं सम्बंधित लोगों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किये। विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा की सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली के बिल को बहुत कम किया जा सकता है साथ ही बताया की बड़े शहरों में इसका खूब उपयोग हो रहा है। भोपाल,इंदौर जैसे शहरों में भी लोग अपनी छतों पर सोलर लगवाए हुए हैं।