अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव, JCB के शीशे टूटे

 

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। एमपी के मुरैना जिले के वार्ड नंबर 30 के तुस्सीपुरा-नंदेपुरा रोड पर कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि नगर निगम की जेसीबी के शीशे तोड़ दिए गए। निगम कर्मचारियों ने मारपीट और पथराव का आरोप लगाया है। घटना के बाद टीम ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, तुस्सीपुरा-नंदेपुरा रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट-कंक्रीट सड़क और नालियों का निर्माण होना है। लगभग 750 मीटर लंबी इस सड़क की स्वीकृत चौड़ाई 37 फीट बताई जा रही है, लेकिन मौके पर ठेकेदार को केवल 17 से 18 फीट जगह ही मिल पा रही है।

 

 

 

 

बताया गया है कि घरों के सामने बने चबूतरों, बाउंड्रीवॉल और जमीन पर कब्जे को लेकर निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। ठेकेदार की शिकायत के बाद शुक्रवार को नगर निगम का राजस्व अमला और मदाखलत टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही जेसीबी से कार्रवाई शुरू हुई, स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

लोगों का कहना था कि मौजूदा सड़क की चौड़ाई के अनुसार ही निर्माण कराया जाए, जबकि नगर निगम की टीम स्वीकृत चौड़ाई के हिसाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। निगम कर्मचारियों के आरोप के मुताबिक, कुछ लोगों ने पथराव किया और उनके साथ मारपीट की। पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए, जबकि कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके से लौट गई।

 

 

 

 

 

नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे ने भी टीम पर पथराव, कर्मचारियों से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की जानकारी दी। निगम कर्मचारियों ने स्टेशन रोड थाने में लिखित शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। करीब एक करोड़ रुपये के सड़क और नाली निर्माण से जुड़ा यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
10-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.