ट्रैक्टर खड़ा करने पर कहासुनी, दोनों पक्षों के 8 लोग पहुंचे अस्पताल

 

एमपी के मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-सरिए चल गए। महुआ कस्बे में हुए इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

दरअसल, महुआ कस्बे में सुरेश खटीक और रामनाथ खटीक के घर आसपास हैं। बताया जा रहा है कि रामनाथ खटीक के बेटे पिछले करीब छह महीने से सुरेश खटीक के घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर रहे थे। सुरेश पक्ष का कहना था कि इससे घर के सामने स्थित देवस्थान की जगह प्रभावित हो रही है। इसी वजह से ट्रैक्टर खड़ा करने वाली जगह पर मिट्टी डलवा दी गई।

 

 

 

 

इसके बाद जब रामनाथ पक्ष के लोग ट्रैक्टर खड़ा करने पहुंचे, तो उन्हें जगह नहीं मिली। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सुरेश खटीक पक्ष का आरोप है कि दिनेश खटीक उलाहना देने रामनाथ के घर पहुंचा, जहां उस पर लाठी से हमला किया गया। उसे बचाने पहुंचे जितेंद्र, रवि और मनीषा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। वहीं, रामनाथ खटीक के बेटे अजय का आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट हुई। इसके बाद जब वह घर पहुंचा, तो दूसरे पक्ष के कई लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे और सरिए लेकर घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। इस पक्ष के रामनाथ, अजय, मनीष और विमला को भी चोटें आई हैं।

 

 

 

 

महुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दिनेश खटीक की शिकायत पर रामनाथ, अजय और मनीष के खिलाफ, जबकि अजय की शिकायत पर दिनेश, रवि, मुकेश, देवेंद्र, जितेंद्र और बबलू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, ट्रैक्टर खड़ा करने की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस जांच के दायरे में है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


By - sagar tv news
10-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.