राशन कार्ड से कट गया है नाम तो निगम नहीं अपने टैक्स कलेक्टरों से करें संपर्क || SAGAR TV NEWS ||
सागर में जिन भी लोगों के नाम राशन कार्ड से नाम काट दिए गए हैं। और वो नाम जुड़वाने के लिए परेशान हो रहे हैं। तो उन सभी लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे सभी लोग नगर निगम न जाकर अपने अपने टैक्स कलेक्टरों से संपर्क कर सकते हैं। और उनसे बात कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। नगर निगम द्वारा टैक्स कलेक्टरों को जिम्मेदारी दी गयी है की जिन भी लोगों के नाम राशन कार्ड से कट गए हैं। उनके नाम जोड़े जाएँ। इसको लेकर सामजिक न्याय विभाग के समग्र अधिकारी आदित्य शर्मा का कहना है। की सभी वार्डों के टैक्स कलेक्टरों के माध्यम से फीडिंग कराई जा रही है। लोग उनसे आवेदन लेकर राशन पर्ची जनरेट करा सकते हैं। तो नगर विधायक शैलेन्द्र जैन का कहना है। की कंप्यूटर जे जितने फायदे हैं। उसके कभी-कभी नुक्सान भी है। उन्होंने कहा की सागर में करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों के नाम कट गए थे। टैक्स कलेक्टरों को ये जिम्मेदारी दी गयी है। जिन भी लोगों के नाम काटे गए हैं। वो इनसे संपर्क कर सकते हैं।