खुलेआम दह शत फैलाते हुए की थी फाय रिंग, दो आरोपियों का निकाला जुलूस, CCTV से पकड़े गए
खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पिस्टल भी बरामद की गयी। वहीं दोनों का सड़क से जुलूस भी निकाला गया। ताकि अपराधियों में पुलिस के प्रति भय पैदा हो सके। मामला उज्जैन जिले के माधव थाना क्षेत्र का है। बता दें की वाल्मीकि नगर में सरेआम फायरिंग की गयी थी। इस मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हे घटनास्थल पर ले जाने के बाद वाल्मीकि नगर से देसाई नगर तक पैदल जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों से मारपीट के आरोप भी लगे हैं।
बताया जा रहा है की घटना दो दिन पुरानी है। जहां वाल्मीकि नगर में सुजल खरे के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें फायरिंग से पहले एक आरोपी पिस्टल लोड करता हुआ दिखाई दिया। जांच के आधार पर पुलिस ने पुराने विवाद को लेकर साहिल भगोरिया और सचिन उर्फ आयुष के फायरिंग में शामिल होने की बात सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। जिन्हे पुलिस घटनास्थल लेकर पहुंची और इसके बाद उनका पैदल जुलूस निकाला गया।
माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिस्टल भी जब्त की गयी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।-