तेज रफ़्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहुंची नदी किनारे, टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बच गए लोग !
एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। लेकिन अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर सीधे नदी किनारे जा पहुंची। लेकिन नदी में गिरने से पहले ही वह रुक गयी और किनारे पर अटक गयी। इसके बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। तस्वीरें सीहोर जिले के बढ़ियाखेड़ी क्षेत्र से सामने आई हैं। स्कॉर्पियो की हालत देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की आखिर हादसा कैसा रहा होगा। क्योंकि वाहन के आगे तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हो पाई।
मिली जानकारी के मुताबिक कार काफी तेज रफ़्तार में थी। अचानक चालक ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया। जिससे कार लहराते हुए सड़क किनारे ढलान से नीचे उतरकर नदी तरफ चली गई। घटना के वक्त कार की रफ्तार देखकर आसपास मौजूद लोग दहल गए। लेकिन कार रुकने और बड़ा हादसा टलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऐसी भी जानकारी है की कार कम उम्र का कोई युवक चला रहा था। जिसकी लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि किसी तरह से नहीं हो सकी थी। ये जांच का विषय है।
जब कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे पहुंची तो हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार लोगों को तत्काल बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इसके अलावा कार को भी नदी किनारे से अलग किया गया। गनीमत है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई।------