Sagar- भाजपा नेता की कथित टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में आक्रोश, कार्यवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी !

 

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में भाजपा नेता पर एक कार्यक्रम के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। इस मामले में कार्यवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया गया। वहीं जल्द कार्यवाई न होने पर आंदोलन की बात कही गयी।

 

 

 

बताया जा रहा है की वाल्मीकि समाज समेत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल, कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

 

जिसमें आरोप लगाया गया की बीते 4 अक्टूबर को झुनकू वार्ड स्थित रेन बसेरा में सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन के दौरान वाल्मीकि समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। कथित बुंदेली कहावत के जरिये समाज को अपमानित किया गया। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
इसी को लेकर समाज के लोगों ने नगर पालिका चौराहे पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर राजेंद्र मिश्रा का पुतला दहन किया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 


ज्ञापन में कहा गया की 15 दिनों के अंदर उचित कार्यवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल समेत शांतिपूर्ण आंदोलन किया जायेगा।

वहीं नायब तहसीलदार ने ज्ञापन को सम्बंधित अधिकारीयों तक भेजने की बात कही थी।


By - sagar tv news
09-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.