दीवाली से पहले बड़ी कार्यवाई, बस की छत से 500 किलो पटाखे जब्त, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी !
दीपावली से पहले पटाखों के अवैध भण्डारण पर पुलिस की एक बड़ी कार्यवाई देखने को मिली है। बस की छत पर 500 किलो पटाखे रखे हुए थे। जिन्हे पुलिस टीम ने जब्त किया है। जिनकी कीमत एक लाख 57 हजार रूपये बताई जा रही है। मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। मामले में BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दिवाली से पहले पटाखों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यात्री बस की छत से पटाखे जब्त किए हैं।
बताया जा रहा है की नमन बस कंपनी की यात्री बस लवकुशनगर से सतना तरफ जा रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली की बस की छत पर सात बोरियों में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने बस की जांच की। जहां करीब 500 किलो पटाखे बरामद हुए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस के कंडक्टर ने ज्यादा भाड़ा मिलने के लालच में बालकिशन गुप्ता नामक व्यक्ति से पटाखे लिए थे। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर मामला दर्ज किया है। वहीं कंडक्टर की भूमिका को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की माने तो त्यौहार को देखते हुए नौगांव और लवकुशनगर क्षेत्र में पटाखों के अवैध परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बस संचालकों और पटाखा व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं अवैध और असुरक्षित तरीके से पटाखों का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। मामले में एसपी रजत सकलेचा ने जानकारी दी।--