चलती संजीवनी का पहिया निकला, बाल-बाल ब चे दर्जनों कर्मचारी | SAGAR TV NEWS |

 

एक बड़ा हादसा टलने की खबर सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाली एसबीआई संजीवनी की चलती गाड़ी का अचानक पहिया निकलकर दूर जा गिरा। पहिया निकलने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटते हुए रुक गई। गाड़ी में सवार स्टाफ के बीच चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि गाड़ी पुल से नीचे गिरने से पहले ही रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक, एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बकस्वाहा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसबीआई संजीवनी की टीम बकस्वाहा से बम्हौरी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए रवाना हुई थी। टीम बकस्वाहा से निकलकर करीब आधा किलोमीटर ही आगे पहुंची थी कि बड़े पुल के पास अचानक गाड़ी का एक पहिया निकलकर दूर जा गिरा।

 


पहिया निकलते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर घिसटने लगी। वाहन में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गाड़ी पुल की ओर जाने के बजाय सड़क पर ही रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

एसबीआई संजीवनी के जरिए ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जाता है। टीम गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है और ऐसे लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करती है, जो किसी कारण अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते। लेकिन अब इस घटना ने संजीवनी वाहन में सफर करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चलती गाड़ी का पहिया अचानक कैसे निकल गया? क्या वाहन की नियमित जांच और मेंटेनेंस की गई थी? हादसे के बाद इन सवालों के जवाब जरूरी हो गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और वाहन में मौजूद स्टाफ तथा जिम्मेदारों से घटना की जानकारी लेने की कोशिश की। हालांकि, आरोप है कि जिम्मेदारों ने सवालों का स्पष्ट जवाब देने के बजाय गोलमोल जवाब दिए और कैमरे से बचते नजर आए। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अगर वाहन पुल से नीचे चला जाता तो तस्वीर बेहद गंभीर हो सकती थी। अब जरूरत है कि वाहन की तकनीकी जांच हो और यह पता लगाया जाए कि आखिर चलती संजीवनी का पहिया कैसे निकल गया।

 

 


By - Sagar tv news
08-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.