सागर में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को रस्सी से बांधकर कांग्रेस का पैदल मार्च | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से सदर मुहाल के शास्त्री चौक तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान एक प्रतीकात्मक पुतले को रस्सी से बांधकर सड़क पर ले जाया गया।

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पुलिस वाहन और वाटर कैनन तैनात रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर पैदल मार्च में शामिल हुए। हाथों में पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने की मांग की।

 


मार्च के समापन स्थल शास्त्री चौक पर प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के छाया चित्र वाले पोस्टर जलाकर कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। महेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए।

 

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग को प्रभावित कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
वहीं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतगणना की वीडियोग्राफी की मांग उठाई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित राम दुबे ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।

 

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत का भी विरोध किया। नेताओं का कहना था कि विपक्ष को जनता और मतदाताओं से जुड़े सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। सागर में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस की भारी मौजूदगी रही। प्रतीकात्मक पुतले को रस्सी से बांधकर ले जाने से लेकर पोस्टर जलाने तक, प्रदर्शन ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। कांग्रेस ने साफ किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 

 


By - Sagar tv news
08-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.