जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा, क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के घुवारा में बुधवार को जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का अनोखा संदेश देखने को मिला। जल-जल जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा घुवारा पहुंची। 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चल रही इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है। खास आकर्षण तब रहा, जब अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ खुद साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुईं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घुवारा पहुंची। छतरपुर जिले की सीमा पर धसान नदी के घाट पर यात्रा के संयोजक डॉ. संजय सिंह, नगर परिषद घुवारा की अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह और जनप्रतिनिधियों ने धसान नदी की आरती की।

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के घर यात्रा में शामिल सभी लोगों का आत्मीय स्वागत किया गया और उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई। घुवारा नगर सहित तहसील क्षेत्र में यात्रा के स्वागत की व्यवस्था धनीराम रैकवार की ओर से की गई। घुवारा से जैसे ही साइकिल यात्रा बमनोरा-बकस्वाहा की ओर रवाना हुई, अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ भी साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हो गईं। उन्होंने सेवार गुलई तक साइकिल चलाकर यात्रा में सहभागिता की और लोगों को जल तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेवार में सरपंच सूरज आहिरवार ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जन में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पानी को व्यर्थ बहने से रोकना, अधिक से अधिक पेड़ लगाना, सौर ऊर्जा को अपनाना और प्रदूषण कम करना आज की जरूरत है। साथ ही खेती में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देने की बात भी कही। घुवारा में साइकिल यात्रा के दौरान क्रिकेटर क्रांति गौड़ की सहभागिता ने अभियान को खास बना दिया। जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का यह संदेश अब यात्रा के अगले पड़ावों तक पहुंचेगा। आयोजकों का कहना है कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।


By - sagar tv news
08-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.