Sagar - कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाला फर्जी कर्मचारी? निगमायुक्त ने दिए FIR के निर्देश |

 

सागर शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर कथित तौर पर रुपए मांगने की शिकायतों के बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज वार्डों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा गाड़ी के नाम पर नागरिकों से रुपए मांगने की शिकायत सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने संबंधित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के मुताबिक, कुछ वार्डों में नागरिकों से कचरा गाड़ी के नाम पर राशि मांगने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायत सामने आने के बाद निगमायुक्त ने अधिकारियों को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहरवासियों से अपील की है कि कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर यदि कोई अज्ञात या अनधिकृत व्यक्ति रुपए की मांग करता है, तो उसे किसी भी तरह की राशि न दें। ऐसे व्यक्ति की जानकारी तत्काल नगर निगम को उपलब्ध कराने की अपील की गई है। नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। यदि कोई व्यक्ति कचरा गाड़ी या कचरा संग्रहण के नाम पर संदिग्ध तरीके से रुपए मांगता है, तो 9111016108, 9111016104 और 9111016153 पर सूचना दी जा सकती है।

 

वहीं, कचरा गाड़ी प्रबंधक फिरोज खान ने स्पष्ट किया है कि कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाला अज्ञात व्यक्ति सागर एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है। ऐसे में नागरिकों को किसी अनधिकृत व्यक्ति को राशि नहीं देने की सलाह दी गई है। नगर निगम का कहना है कि शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अवैध राशि की मांग की जानकारी तुरंत निगम तक पहुंचाई जाए, ताकि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल नगर निगम ने मामले में FIR की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निगम ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को कचरा संग्रहण के नाम पर पैसे नहीं देने की अपील की है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की मांग करता है, तो तत्काल निगम को सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग करें।


By - sagar tv news
08-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.