यात्री बस में मिला संदिग्ध विस्फोटक, पुलिस की तलाशी से मचा हड़कंप | SAGAR TV NEWS |

 

इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सतना जा रही नमन बस सर्विस की यात्री बस में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना पुलिस ने बस को रोककर सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस के अंदर से संदिग्ध सामग्री का एक पार्सल बरामद होने की जानकारी सामने आई है। सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नमन बस सर्विस की यात्री बस लवकुश नगर से यात्रियों को लेकर सतना की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बस में संदिग्ध सामग्री ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बस को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

 

 

पुलिस की तलाशी के दौरान बस के अंदर एक पार्सल मिला। प्रारंभिक जानकारी में इसे संदिग्ध अवैध विस्फोटक सामग्री बताया जा रहा है। सामग्री बरामद होते ही पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। बस में संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर सामने आते ही यात्रियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह पार्सल बस में किसके द्वारा रखा गया था और इसे कहां से लाया गया था।

 

 

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि संदिग्ध सामग्री को सतना में किस व्यक्ति या स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस बस के स्टाफ और अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पार्सल की प्रकृति और उसकी वास्तविक सामग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल बरामद सामग्री को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। यह भी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सामग्री वास्तव में किस प्रकार का विस्फोटक है और इसकी मात्रा कितनी है।

 

पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल लवकुश नगर पुलिस की कार्रवाई के बाद यात्री बस से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद होने का मामला चर्चा में है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस बरामदगी की पूरी तस्वीर साफ होगी और यह पता चलेगा कि सामग्री बस तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन था।

 

 


By - Sagar tv news
08-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.