पुलिया के पास खड़ी स्कॉर्पियो में मिली युवक की बॉडी, हाद सा दिखाने नहर की पुलिया के नीचे स्कॉर्पियो में छोड़ी बॉडी !
नहर की पुलिया के पास एक स्कॉर्पियो वाहन खड़ा हुआ था। जिसके अंदर एक युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। आशंका जताई गयी की उसका गला दबाने के बाद मर्डर किया गया। वहीं इसे हादसा दिखाने के लिए बॉडी को स्कॉर्पियो में छोड़ दिया। दिल दहला देने वाला ये मामला मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र का है। बताया गया की हड़बांसी नहर की पुलिया के नीचे युवक की बॉडी मिली। जिसकी पहचान सांटा निवासी 30 साल के धारा पचौरी उर्फ सतेंद्र उर्फ सत्यदेव पचौरी के रूप में हुई। बॉडी स्कार्पियो की ड्राइवर सीट पर मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल अधिकारी को बुलाया और बॉडी का बारीकी से मुआयना कराया। शुरुआती जांच में मृतक के चेहरे और गले पर चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। माथे पर चोट के निशान थे। जबकि नाक से खून भी निकल रहा था। इसके अलावा कमर के पास जलने के निशान भी पाए गए। मौके से एक-दो गमछे भी मिले हैं।
पुलिस को आशंका है की धारा पचौरी के साथ पहले मारपीट की गई। इसके बाद उसका गला घोंटकर मर्डर किया गया। पुलिस को ऐसा भी अंदेशा है की मर्डर के बाद बॉडी को कहीं और से लाकर हड़बांसी नहर की पुलिया के नीचे स्कार्पियो में ड्राइवर सीट पर बैठाया गया। ताकि ये हादसा लगे।
मृतक का जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के साथ पुलिस अब मर्डर के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटा रही है। शुरूआती जांच में सामने आया की युवक का इलाके में दबदबा था। वह लोगों पर दबाव बनाकर अपने मन माफिक काम कराने के लिए जाना जाता था। संभवतः इसी वजह से उसकी दुश्मनी हुई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।--