sagar - कॉलेज में कई सारी कमियां, छात्राओं ने 3 दिन का दिया समय, सुधार न होने पर होगा आंदोलन !

 

 

सागर जिले के शाहगढ़ में स्थित सरकारी कॉलेज में कई सारी कमियां और अनियमितताएं हैं। जिसको लेकर छात्राओं ने आवाज को बुलंद किया है। छात्राओं ने समस्याओं को उठाते हुए मांग की है की जल्द से जल्द इन्हे दूर किया जाए। नहीं तो तीन दिन के अंदर आंदोलन किया जायेगा। दरअसल सागर के शाहगढ़ में सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने मांगों को उठाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम कॉलेज प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसके तहत महाविद्यालय की 7 प्रमुख समस्याओं को उठाया गया है। 

 


बताया गया की लंबे समय से कॉलेज में शिक्षकों की कमी है इसलिए जल्द से जल्द नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। पुस्तकालय और प्रयोगशाला की सुविधा पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध नही हैं छात्राओं के आईडी कार्ड न होने से पुस्तकों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं का अभाव है। छात्राओं के लिए स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेय जल की समस्या है खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का न होना दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा भी नहीं है।

 

इसके अलावा परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की बात कही गयी है। कॉलेज की छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर तीन दिन के अंदर इन समस्याओं पर कार्यवाई नहीं की गयी तो वह आंदोलन करने मजबूर होगी। बता दें की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शाहगढ़ के तत्वाधान में प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले में कॉलेज प्रबंधन का कहना है की छात्राओं की जो भी समस्याएं हैं उन्हें लेकर सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था। जल्द से जल्द समस्याओं को दूर किया जाएगा।

 

------शाहगढ़ से सुनील तिवारी सागर टीवी न्यूज़।------

 


By - sagar tv news
08-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.