सागर- अधिकारीयों ने दी सोलर पैनल की जानकारी, मौके पर हुए 30 रजिस्ट्रेशन,शून्य भी हो सकता है बिल
सोलर पैनल लगवाने लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं इसके फायदे और भविष्य में ये किस तरह से आपकी मदद करेगा। इसको लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह सागर जिले के खुरई में कैंप आयोजित किया गया था। जिसकी ख़ास बात ये रही की 30 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही सोलर पैनल लगवाने रजिस्ट्रेशन तक करा लिया। बता दें की खुरई में बिजली कंपनी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विशेष जन-जागरूकता कैंप का आयोजन किया था। इस दौरान उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी, लोन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खुरई शहर वितरण केंद्र द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत यह कैंप आयोजित किया गया। विद्युत अधिकारियों, सोलर वेंडर्स और बैंक प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की अनुमानित लागत 60 से 70 हजार रुपए है, जिस पर केंद्र सरकार से करीब 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। वहीं 3 किलोवाट या उससे ज्यादा के सिस्टम पर अधिकतम 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी का प्रावधान है। कैंप में उपभोक्ताओं को लोन के लिए जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और सोलर रूफटॉप रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई। साथ ही समझाया गया कि सोलर सिस्टम के जरिए बिजली के बिल को काफी कम, यहां तक कि शून्य तक किया जा सकता है।
इस दौरान बीना संभाग के कार्यपालन अभियंता रवि गुप्ता, खुरई संभाग के कार्यपालन अभियंता मोहन सुल्या, जेई कैलाश बेलदार, जेई राहुल सिंह समेत बिजली कंपनी के कर्मचारी और उपभोक्ता मौजूद रहे।------