सागर में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, देर रात प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन
बीते दिन राजधानी दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद सागर में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर सागर के कटरा स्थित जय स्तंभ पर देर रात प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव समेत अन्य नेताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।
दरअसल कांग्रेस का आरोप है की चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। जहां संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में हिरासत में ले लिया। आकाशवाणी भवन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
बताया गया की संसद से निकले मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में राहुल गांधी करीब 8-9 घंटे तक आकाशवाणी भवन परिसर में ही जमीन पर बैठकर धरने पर डटे रहे। पुलिस उन्हें बस में भरकर किंग्सवे कैंप ले जाने लगी। लेकिन राहुल गांधी बस से उतरकर फिर से उसी परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल समेत कई सांसदों को भी हिरासत में लिया गया।
इस घटना और इसके विरोध में सागर जिला शहर कांग्रेस में भारी आक्रोश देखने मिला। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में देर रात जय स्तंभ चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध जताया।
इस दौरान महेश जाटव ने कहा की वोट चोरी के खिलाफ जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जवाब मांगा तो उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इसे कलंकित दिन बताया।------ इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।