Sagar -4 साल तक शादी का भरोसा,फिर दूसरी युवती से शादी, साथ काम कर चुके युवक पर गंभीर आरोप !
युवक करीब चार साल तक शादी का भरोसा देता रहा। उस पर इतना विश्वास किया की महिला ने अपने पति को भी तलाक दे दिया। लेकिन कुछ समय बाद मालूम हुआ की युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक महिला लैब टैक्नीशियन ने अपने साथ काम कर चुके युवक पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये पूरा मामला खुरई शहरी थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मई 2022 में उसकी पहचान लैब टेक्नीशियन कपिल ओझा से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद कपिल ने उससे शादी करने और उसकी बेटी की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2022 से कपिल लगातार उसके संपर्क में रहा और शादी का भरोसा देता रहा। पति से अलग होने के बाद भी उसे उम्मीद थी कि कपिल उससे शादी करेगा।
लेकिन मई 2026 में एक नया मोड़ आया। छुट्टी से वापस लौटने पर अस्पताल के स्टाफ से महिला को जानकारी मिली कि कपिल ने राजस्थान के बारां जिले की युवती से शादी कर ली है। उसे शादी की पत्रिका और फोटो भी मिले। आरोप है कि कपिल ने पहले परिवार के दबाव में शादी करने की बात कही और बाद में पत्नी को तलाक देकर कोर्ट मैरिज का भरोसा दिया। लेकिन फिर बातचीत बंद कर दी। महिला ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत के बाद खुरई शहरी थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कपिल ओझा को गिरफ्तार किया। आरोपी अशोकनगर जिले का रहने वाला है। कुछ महीने पहले उसका तबादला भी अशोकनगर हो गया था। पुलिस उसे वहीं से पकड़कर लाई थी।------