Sagar - सिंचाई परियोजना से जमीन प्रभावित लेकिन मुआवजा अब तक नहीं मिला, किसानों ने लगाई गुहार
सिंचाई परियोजना से जमीन प्रभावित हुई है लेकिन अब तक नियमानुसार राशि नहीं मिल सकी है। किसानों ने अपनी जमीन की राशि दिलाये जाने की मांग की है। मामला सागर जिले के खुरई क्षेत्र का है। दरअसल तहसील कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। इस दौरान तहसीलदार ऋतू राय ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर हनौता गांव के किसान भी पहुंचे थे। जिन्होंने सिंचाई परियोजना से प्रभावित अपनी जमीन की राशि दिलाये जाने की मांग की। किसानों की माने तो परियोजना से भूमि प्रभावित होने के बावजूद अब तक नियमानुसार राशि नहीं मिली है।
बताया गया की हनौता गांव निवासी सुखदेव असाटी ने तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखी। आवेदन में उन्होंने बताया कि हनौता गांव में उनकी भूमि सिंचाई परियोजना से प्रभावित हुई है। आवेदन के अनुसार भूमि का खसरा नंबर 228/1 और रकबा 0.83 हेक्टेयर है। आवेदक का कहना है कि परियोजना के कारण भूमि प्रभावित होने के बाद उसके बदले मिलने वाली राशि अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। सुखदेव असाटी ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पात्रता के अनुसार प्रभावित राशि दिलाने की मांग की है।------