सागर से निकलने वाली 16 ट्रेन 8 अक्टूबर से बदले रूट से जाएंगी, राज्यरानी समेत 6 ट्रेन रद्द
सागर जिले के बीना - आगासौद स्टेशनों पर पटरियों का काम चल रहा है। इस कारण सागर व बीना से गुजरने वाली करीब 22 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द की गई हैं या ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। यदि इनमें किसी ट्रेन में आरक्षण करा लिया है। रूट बदले जाने से ट्रेन यात्रा नहीं करना चाहते हैं। आरक्षण कैंसल कराने की बजाय टीडीआर फाइल करें। पूरा पैसा वापस मिलेगा।
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 15 अक्टूबर तक होना है। काम के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन करने के लिए बीना होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। काम पूरा होने के बाद ट्रेनें वापस पुराने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।
बीना-कटनी मुड़वारा मेमू ट्रेन 6 से 15 अक्टूबर तक, संतरागाछी- रानी कमलपति एक्सप्रेस 14 व 15 अक्टूबर को और दमोह- भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी
इसके अलावा रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस-8, 9, 11, 12, 13 व 14 अक्टूबर को जाने-आने के दौरान रीवा-बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रूठियाई, मक्सी जंक्शन होकर निकलेगी। वेरावल- जबलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस- 9, 10 एवं 12 अक्टूबर को आने-जाने के दौरान वेरावल-भोपाल-इटारसी होकर निकलेगी। रीवा- रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस-8 से 14 अक्टूबर तक रीवा-कटनी जंक्शन-जबलपुर-इटारसी से होकर निकलेगी।
आने-जाने में हावड़ा- न्यू कटनी जंक्शन-कटनी साउथ- जबलपुर- इटारसी जंक्शन होकर निकलेगी। भोपाल- धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस-9, 12 एवं 15 अक्टूबर को आने जाने के दौरान भोपाल, इटारसी, जबलपुर-कटनी साउथ होकर निकलेगी। भोपाल- चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस- 11 व 12 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर कटनी साउथ- न्यू कटनी होकर निकलेगी। भोपाल- सिंगरौली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस- 9, 10, 13 व 14 अक्टूबर को आने जाने में भोपाल, इटारसी, जबलपुर- कटनी साउथ से होकर निकलेगी।