Sagar- 115 मिनिट नौरादेही में रहेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जानें मिनट 2 मिनिट कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 अक्टूबर को सागर आ रहे हैं और इसको लेकर उनके आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग 1 घंटे 55 मिनट यानी की 115 मिनट तक सागर की धरती पर रहेंगे. मुख्यमंत्री वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ने के लिए आ रहे हैं, इसी आयोजन के लिए उनका मिनट 2 मिनट कार्यक्रम भी जारी हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से होकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से रहली विधानसभा में आने वाले मोहली हैलीपेड में 12:55 पर पहुंचेंगे,
इसके बाद वह कार के माध्यम से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व कि उस रेंज तक पहुंचेंगे जहां चीतों को छोड़ने के लिए बोमा बनाए गए हैं, यहां का कार्यक्रम करने के बाद 2:45 पर हेलीपैड पर पहुंचेंगे और इसके बाद 2:50 पर हेलीकॉप्टर से फिर भोपाल के लिए रवाना होंगे,
दरसल चीतों को सीधे खुले जंगल में छोड़ने के बजाय शुरुआत में करीब 439 हेक्टेयर के सॉफ्ट रिलीज बोमा में रखा जाएगा। इसे पांच हिस्सों में तैयार किया गया है। चीतों की सुरक्षा के लिए पावर फेंसिंग और 24 घंटे निगरानी एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था की गई है।
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करीब 2,340 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और क्षेत्रफल के लिहाज से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। यहां खुले जंगल और घास के मैदान चीतों के लिए अनुकूल माने जा रहे हैं।