टॉयलेट सीट में फंसा 5 फीट का कोबरा, स्नेक कैचर ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू

 

 

एमपी के मुरैना जिले में देर रात एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसने सड़क से गुजर रहे लोगों को हैरान कर दिया। जौरा के पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा जब अपने समर्थकों के साथ जौरा से अपने पैतृक गांव रजौधा की ओर जा रहे थे, तभी क्वारी नदी पर बने भर्रा पुल के बीच सड़क पर अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ आकर बैठ गया। मगरमच्छ को देखकर पूर्व विधायक का वाहन कुछ देर के लिए वहीं रुक गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उनके एक समर्थक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मामला सुजानगढ़ी के आगे क्वारी नदी पर बने भर्रा पुल का है। देर रात पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजौधा अपने समर्थकों के साथ वाहन से रजौधा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुल पर पहुंचते ही उनकी नजर सड़क पर बैठे एक विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी।

मगरमच्छ के बीच सड़क पर आ जाने से वाहन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ काफी देर तक पुल की सड़क पर ही बैठा रहा। इस दौरान वाहन में मौजूद एक समर्थक ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में विशालकाय मगरमच्छ पुल की सड़क पर आराम से बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

सड़क पर मगरमच्छ को देखकर आसपास से गुजर रहे लोग भी कुछ देर के लिए सतर्क हो गए। किसी ने दूर से इस नजारे को देखा, तो किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। कुछ देर तक पुल पर रहने के बाद मगरमच्छ धीरे-धीरे पुलिया के नीचे स्थित क्वारी नदी की ओर चला गया।

मगरमच्छ के नदी में उतरने के बाद रास्ता साफ हुआ और पूर्व विधायक का वाहन आगे रवाना हुआ। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह नजारा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नदी से मगरमच्छ के सड़क तक पहुंचने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

देर रात पुल पर अचानक विशालकाय मगरमच्छ के सामने आने से कुछ समय के लिए रास्ता थम गया। गनीमत रही कि किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई।


By - sagar tv news
06-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.