Sagar- BMC में भर्ती मरीज के भाई की पिटाई, गार्डों पर लगे आरोप, वीडियो बनाने पर युवती से अभद्रता !
सागर के बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज में फिर एक बार मरीज के परिजन से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है की अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों के द्वारा दबंगई करते हुए अटेंडर के साथ मारपीट की गई। घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। वीडियो बनाने के दौरान युवक की पिटाई और युवती से अभद्रता के भी आरोप हैं। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत की है। ये घटनाक्रम बीते 4 अक्टूबर का बताया जा रहा है।
युवक गणेश पाल से मिली जानकारी के मुताबिक वह बीएमसी में भर्ती अपने भाई को देखने पहुंचा था। तभी वहां मौजूद कुछ ड्यूटी डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है की उसके साथ गाली गलौच की गयी। विरोध करने पर करीब सात से आठ सुरक्षाकर्मियों ने उससे मारपीट की। जब इस घटनाक्रम की एक युवती ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोप है की उसके साथ अभद्रता की गयी। साथ ही मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है की कुछ लोगों द्वारा गणेश पाल की पिटाई की जा रही है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने गोपालगंज थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक में की है।
पीड़ित गणेश पाल सिंगरौली जिले के रहने वाला है जो सागर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। युवक ने बीएमसी प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है की वहां पर गार्डों और अन्य लोगों द्वारा मनमानी की जाती है। उसके साथ में बेहद बुरा सलूक किया गया।
इस घटना के बाद बाद सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी इसी तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। देखने वाली बात होती है की आखिर आगे क्या कार्यवाई की जाती है। फ़िलहाल तमाम आरोप युवक द्वारा लगाए गए हैं जो जांच का विषय हैं।------