एक ही इलाके में दो अलग-अलग वार दातें, व्यक्ति को घेरकर बरसाए चाक़ू, तो पति ने पत्नी पर किया हमला !
एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग खूनी वारदातों से लोग सिहर उठे। पहली घटना में एक व्यक्ति को घेरकर ताबड़तोड़ चाक़ू से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह ज़िंदगी से जंग लड़ रहा है। वहीं दूसरी घटना में पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी पर जानलेवा हमला किया। दोनों घटनाएं उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके से सामने आई हैं। बताया गया की अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय निवासी तुषार भंडारी को घेरकर उस पर 8 से 10 बार चाकू से वार किये। जिसकी हालत नाजुक है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी है।
इसके अलावा चिमनगंज थाना क्षेत्र में ही रूह कंपा देने वाली घटना हुई। जहां पति-पत्नी में विवाद हुआ। होटल में काम करने वाली पीड़िता माला पर उसके पति सुनील ने चरित्र शंका के चलते धारधार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। वह पिछले छह महीने से अलग रह रही थी। जब माला काम से वापिस लौट रही थी तभी सिरफिरे पति ने बीच सड़क उस पर दराती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसका खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिख रहे हैं।
एक ही इलाके में कुछ देर में दो अलग-अलग वारदातों से लोगों में दहशत फ़ैल गयी। पीड़िता की शिकायत पर चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी पति सुनील की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।