Sagar- 15 दिन में हटेगी शराब दुकान, पुलिस ने किया वादा, खिलाड़ियों ने खत्म किया आंदोलन |SAGAR TV NEWS
सागर के सदर क्षेत्र में कैंटोनमेंट अस्पताल और कजलिबान मैदान के पास स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए तीन दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था फुटबॉल खिलाड़ियों के द्वारा शराब दुकान को हटाने को लेकर धरना दिया जा रहा था और अब पुलिस प्रशासन के द्वारा मिले आश्वासन के बाद इस प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है फुटबॉल खिलाड़ियों के अनुसार उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है
और कहा है कि उनका जो मांग है उनको पूरा किया जाएगा वही फुटबॉल खिलाड़ियों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर शराब दुकान को नहीं हटाया गया तो अब की बार बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा जिसमें सभी खिलाड़ी युवा खेल प्राणी और शहर वासी आंदोलन कर अपनी आवाज को मजबूती से उठाएंगे
फुटबॉल खिलाड़ियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन में न सिर्फ खिलाड़ियों ने इसमें रुचि दिखाई बल्कि शहर के विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया और इस धरना प्रदर्शन पर पहुंचकर इस तरह की नीति का खुलकर विरोध भी किया हालांकि अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा जो 15 दिन का समय दिया गया है उसमें प्रशासन कब तक शराब दुकान को हटाने की कार्रवाई करता है