Sagar- लाड़ली बहना के नाम पर मजाक, जन समस्या निवारण शिविर में भटकती नज़र आई !

 

सागर जिले के राहतगढ़ में लोगों की समस्याओं को लेकर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे भी। लेकिन उस समय असमंजस की स्थिति बन गयी जब लाड़ली बहना के फॉर्म भरने कुछ महिलाएं पहुंच गयी। जो यहां-वहां भटकती हुई नज़र आई। जब उनसे पूछा गया तो बताया की उन्हें मुनादी के माध्यम से जानकारी मिली थी इसलिए वह यहां आई हुई थी। जिसके बाद मुनादी पर सवाल उठने लगे की गलत जानकारी आखिर क्यों और किसने दी।

 

 

 

बता दें की सागर के राहतगढ़ में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगर परिषद के बैनर तले जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ था। जिसको लेकर नगर में बड़े स्तर पर मुनादी कराई गई। बड़ी संख्या में नगरवासी अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नगर परिषद के पार्षद समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी ने कहा कि शिविर में पूरा प्रशासन मौजूद रहा और लोगों की ओर से लाई गई समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया गया।

 

 

 

नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू राय भी अपने सहयोगी पार्षदों के साथ शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा की नगर परिषद के कर्मचारी और नगरवासी परेशान हो रहे हैं। नगर परिषद में करीब 10 करोड़ रुपये रखे हुए हैं। लेकिन काम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया की आखिर किसके कहने पर काम नहीं होने दिए जा रहे।

 

 

 

वहीं इसके अलावा कुछ महिलाएं इधर-उधर भटकती नजर आईं। पूछने पर बताया की उन्हें मुनादी के माध्यम से जानकारी मिली थी कि शिविर में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसी के आधार पर वे फॉर्म भरवाने पहुंची थीं। लेकिन यहां किसी भी तरह के फॉर्म नहीं भरे जा रहे थे। ऐसे में सवाल ये उठा की आखिर इस तरह की मुनादी किसने कराई।
महिलाओं की इस परेशानी को लेकर शिविर की व्यवस्था और संबंधित जिम्मेदारों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


By - sagar tv news
05-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.