Sagar-मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न: डा सर्वेश जैन और डॉ माहौर निर्वाचित

 

 

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न: डा सर्वेश जैन और डॉ माहौर निर्वाचित

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ,सागर की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए.अध्यक्ष के तौर पर पुनः डा सर्वेश जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए.सचिव के पद पर डा राकेश माहौर निर्विरोध निर्वाचित हुए.सभी सदस्यों के आपसी सद्भाव से चुनाव संपन्न हुए.
इस अवसर पर चिकित्सकों की कई सारी पुरानी मांगों को लेकर भी चर्चा हुई

 

 

 


सभी सदस्यों के द्वारा अधिष्ठाता कार्यालय में जाकर सारे काम अटक जाने की शिकायत करी चाहे मामला डॉक्टरों की वेतनवृद्धि का हो अथवा पुराने एरियर का.शासन से स्वीकृत धनराशि भी देने में व्यर्थ की लिखा पढ़ी एवं लेटलतीफी करी जाती है.गैरजरूरी मामलों में डीएमई ऑफिस भोपाल से मार्गदर्शन मांग लिया जाता है.जो कि कभी मिलता नहीं है और अंततोगत्वा काम रुक जाता है.प्रत्यक्ष एवं स्पष्ट लिखे आदेशों के भी गूढ़ और गहन मतलब निकाले जाते है.पांच - दस वर्ष से नौकरी में रत डॉक्टर्स की परिवीक्षा अवधि खत्म नहीं करी जाती है.जो कि एक साल में खत्म हो जाना चाहिए जिस वजह से उनके वेतनवृद्धि और प्रमोशन के अवसर रुके हुए है.

 

 

 

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर डा एसपी सिंह,डा जागृति नागर और अखिलेश रत्नाकर निर्वाचित हुए.अंत में सभी सदस्यों ने डा अखिलेश रत्नाकर को उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद प्रेषित किया.
अंत में डा सर्वेश जैन ने ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज में शासन द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त/ प्रतिनियुक्ति पर डीन नियुक्त करने का विरोध करते हुए इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में रिट लगाने की जरूरत बताई क्योंकि इससे ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के प्रमोशन के अवसर खत्म होते है.
अंत में मरीजों के उचित इलाज और विद्यार्थियों को सार्थक शिक्षा की चिकित्सा शिक्षक संघ की पुरानी शपथ दोहरा कर सभा समाप्त करी गई।
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन सागर


By - sagar tv news
05-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.