सागर-दमोह 4 लेन सड़क बनेगी, टेंडर प्रक्रिया पूरी, जानिए कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

 

सागर-दमोह स्टेट हाईवे को 2-लेन से 4-लेन बनाने के टेंडर हो गए हैं। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत बनने वाली इस सड़क का काम राजस्थान की कंपनी रवि इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिला है।

कंपनी ने 14.91 प्रतिशत कम पर यह काम लिया है। सड़क बनाने का यह 830.91 करोड़ रुपए का काम 707 करोड़ में लिया है। इस काम में फिलहाल भूमि अधिग्रहण काम चल रहा है। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद कंपनी अनुबंध करेगी। अनुबंध होने की तारीख से दो साल में काम पूरा होगा। फोरलेन सड़क होने से दमोह जाने में 30 से 45 मिनट तक का समय बचेगा। दमोह के साथ ही जबलपुर, कटनी, प्रयागराज व उसके आगे के अन्य शहरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

 

 

 

76 किमी सड़क को 2-लेन से 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर में उन्नत करने के लिए 2059.85 करोड़ की स्वीकृति प्रदेश शासन ने दी है। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत बनने वाली इस फोरलेन सड़क में 13 अंडरपास, 3 वृहद पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी, 13 बड़े और 42 मध्यम जंक्शन का निर्माण तथा परसोरिया, गढ़ाकोटा, रोन और बांसा में 4 बायपास शामिल हैं।

 

 

 

सड़क बनाने के लिए कुल 7 कंपनियों ने रुचि दिखाई थी। इनमें एक कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड का प्रस्ताव तकनीकी स्तर पर खारिज हो गया था। बाकी छह कंपनियां तकनीकी बिड में पास होने के बाद उनके द्वारा दिए गए एस्टीमेट के आधार वर्गीकृत किया गया। सबसे कम एस्टीमेट देने वाली कंपनी को काम दिया गया है।

सड़क निर्माण में बम्होरी, डुंगासरा सानोधा और परसोरिया गांवों में भू अर्जन किया जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक 309 परिवार किसी न किसी रूप में इस भू अर्जन में प्रभावित होंगे। पूरी तरह विस्थापन केवल एक परिवार का होगा। परियोजना के लिए तीन गांवों में कुल 23.04 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। सागर जिले में सड़क के लिए 28 हेक्टेयर व दमोह जिले में करीब 3 हेक्टेयर जंगल इस सड़क के चौड़ीकरण में लगेगा।

 

 

 

 

एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री वी तंतुवाय ने बताया कि टेंडर हो गए हैं। राजस्थान की कंपनी रवि इन्फ्रा को काम मिला है। कंपनी अभी नहीं आई है। काम शुरू होने से पूरा होने तक के लिए दो साल का समय दिया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।


By - sagar tv news
05-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.