Sagar- सेना भर्ती में चौथे दिन 575 अभ्यर्थी सफल, प्रतिभागियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन

 

सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वार्षिक अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन 814 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिस्पर्धा और निर्धारित शारीरिक मानकों के बीच 575 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर अगले चरण में प्रवेश किया है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों से गुजरना होगा, जिसमें शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, शारीरिक मापदंड, बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच शामिल है।

अग्निवीर सेना भर्ती रैली 14 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती रैली में 10 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

 


सागर सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आवागमन सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन क्रमांक 01711 मकरोनिया से मुरैना शाम 6 बजे, 01832 मकरोनिया से मुरैना सुबह 2.15 बजे तथा 01834 मकरोनिया से भिंड सुबह 3.15 बजे रवाना होगी। समय-सारणी में परिवर्तन की स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने और यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई है।

 

 

जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के समन्वय से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष व योग्यता के आधार पर होती है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति, दलाल या असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं।

 

 


By - Sagar tv news
05-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.