मंत्र-पूजा के नाम पर महिला से ठगी, घर की परेशानी दूर करने का झांसा, सोने के बाले ठगकर फरार बदमाश

 

अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने जा रही एक महिला के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। घर की परेशनी दूर करने का झांसा देकर पूजा और मंत्र के नाम पर उससे सोने के बाले उतरवा लिए। वहीं अज्ञात बदमाश ई-रिक्शा में बैठकर भाग निकले। घटना मुरैना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

 

 

 

बताया जा रहा है की 65 साल की बुजुर्ग महिला को तीन ठगों ने पूजा-मंत्र से परेशानी दूर करने का झांसा दिया और उसके कानों से सोने के दोनों बाले उतरवा लिए। ठगों ने महिला को मिट्टी की भभूती बताकर थोड़ी दूर फेंकने भेजा। इसी दौरान मौके से फरार हो गए। जिसके बाद महिला रोते हुए कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक मृगपुरा गांव निवासी 65 साल की अभिलाखा परमार के पति राधाकृष्ण परमार बीमार हैं जो जौरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जिन्हे देखने उनकी पत्नी गांव से मुरैना आई थीं। बैरियर चौराहा पर उतरने के बाद वह अस्पताल तरफ जा रही थीं। तभी चंबल कॉलोनी गेट के पास तीन युवक उनके पास पहुंचे और हनुमान मंदिर का रास्ता पूछने लगे। महिला ने रास्ते की जानकारी न होने की बात कही। तभी तीनों में से एक युवक ने महिला से कहा कि उनके घर में बहुत बड़ी परेशानी है।

 

 

 

 

पहले से पति की बीमारी को लेकर परेशान अभिलाखा ठगों की बातों में आ गईं। युवकों ने दावा किया की वे पूजा और मंत्र के जरिए उनकी परेशानी दूर कर सकते हैं। वह महिला को अपने साथ पार्क तरफ ले गए। और कहा की कानों में पहने सोने के बाले होने की वजह से मंत्र काम नहीं कर रहे हैं। जिस पर महिला ने बाले उतारकर उन्हें दे दिए। इसके बाद ठगों ने महिला को जमीन से मिट्टी उठाकर दी और उसे भभूती बताते हुए कहा कि इसे थोड़ी दूर जाकर फेंक दो। ठगों ने दावा किया की ऐसा करने से सारी परेशानी दूर हो जाएगी। महिला जैसे ही मिटटी फेंकने गयी तभी बदमाश भाग निकले। जिसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत की।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तीनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


By - sagar tv news
05-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.