Sagar- अतिक्रमणकारियों को आख़िरी चेतावनी, अब होगी कड़ी कार्यवाई, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
यहां वहां बेतरतीब तरीके से सामान रखने वाले और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को प्रशासन ने एक बार फिर से चेतावनी दी है। टीम ने शहर में घूमकर जहां दुकानदारों को समझाइश दी वहीं बोर्ड और सामान को भी हटवाया। इसके अलावा कुछ बोर्ड भी जब्त किये गए हैं। मामला सागर जिले के बीना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की बीना में सड़कों और चौराहों पर अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन ने अब आखिरी चेतावनी दे दी है। अधिकारियों ने शहर में घूमकर दुकानदारों को समझाइश दी। लेकिन लापरवाही किये जाने पर कार्यवाई भी की गयी। प्रशासन ने साफ किया था की रविवार से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम आईएएस आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस की टीम ने अंबेडकर तिराहा, सर्वोदय चौराहा, कॉलेज तिराहा, गांधी चौक, महावीर चौक और झांसी गेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी थी।
प्रशासन ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को भी हटाने और व्यवस्थित तरीके से पार्किंग कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक अभी सिर्फ समझाइश का मौका दिया गया है। जबकि रविवार से सड़क और आवागमन में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाए जाने की बात कही गयी थी।------