युवती संग रंगरलियां मना रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, पहुंची होटल के कमरे में ! SAGAR TV NEWS
पति होटल के कमरे में एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। आरोप है की वह उसके साथ रंगरलियां मना रहा था अर्धनग्न हालत में था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ की हड़कंप मच गया। दरअसल पत्नी ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। नज़ारा देखकर पत्नी गुस्से में आग बबूला हो उठी। उसने पति की जमकर पिटाई कर दी। वह वीडियो में कहते नज़र आ रही है की इसने मुझसे लव मैरिज की थी। ये पूरा मामला रतलाम जिले के जावरा थाना क्षेत्र का है। होटल के कमरे में काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिला पुलिस को साथ में लेकर पहुंची थी। जहां युवती के साथ पकड़े गए पति की पत्नी ने पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना अंतर्गत नीमच-महू रोड स्थित एक महिला अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में देखकर भड़क गई। कमरे का दरवाजा खुलवाने पर पति युवती के साथ मिला। जिससे गुस्से पत्नी ने उसे चांटे जड़ दिए। इस दौरान पुलिसकर्मी ने बीच बचाव किया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची थी।
सामने आए वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों के साथ होटल के कमरे में पहुंचती दिखाई दे रही है। कमरे में पति को युवती के साथ देखने के बाद उसने पति को चांटे भी मारे। पुलिसकर्मी महिला को रोकने का प्रयास करता रहा। वीडियो में महिला पति पर बेहद नाराज़गी जता रही है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति पर प्रकरण दर्ज किया था। फिलहाल घटनाक्रम की पूर्व रूप से स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।