होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का हं गामा, दोनों की पि टाई
पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। मामला एमपी के जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक का है। बताया जा रहा है कि पति के मोबाइल में होटल में मुलाकात से जुड़ा मैसेज देखने के बाद पत्नी को शक हुआ और वह उसका पीछा करते हुए होटल पहुंच गई। यहां कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने दोनों की पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर महिला ने अपने पति अरुण यादव का मोबाइल देखा। महिला का दावा है कि मोबाइल में शारदा चौक स्थित एक होटल में मुलाकात का मैसेज था और इसके लिए कमरा भी बुक किया गया था। महिला के मुताबिक, उसे पहले से ही अपने पति पर शक था। उसका आरोप है कि अरुण पिछले करीब एक साल से ज्योति नाम की महिला के संपर्क में था। इसके बाद जब पति घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकला, तो महिला ने मोबाइल में मिली जानकारी के आधार पर उसका पीछा किया।
महिला सीधे होटल बैलेंसिंग रॉक पहुंची। वहां कमरा नंबर 103 में उसका पति एक महिला के साथ मौजूद था। महिला के मुताबिक, कमरे का दरवाजा खोलने के बाद उसने पति और उसके साथ मौजूद महिला को कमरे में देखा। इसके बाद गुस्से में उसने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तीनों को समझाइश दी और अलग-अलग किया। घटना के बाद होटल परिसर में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
महिला ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि मोबाइल में मिले मैसेज के बाद ही उसे पति के होटल जाने की जानकारी हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में महिला की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, यदि महिला लिखित शिकायत देती है तो शिकायत में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और लगाए गए आरोपों तक सीमित है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने होटल में हुए इस विवाद को लेकर इलाके में चर्चा जरूर बढ़ा दी है।