सागर- सार्थक एप पर डिजिटल उपस्थिति बनी झंझट, अवकाश पर जाएंगे पंचायत सचिव-रोजगार सहायक

 


सागर जिले के रहली क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों ने पांच दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने की बात कही है। उन्होंने सार्थक एप के जरिये दर्ज की जा रही डिजिटल उपस्थिति को लेकर अपना विरोध जताया है। साथ ही सामूहिक तौर पर अवकाश पर रहने की बात कही है। उन्होंने कहा की डिजिटल उपस्थिति की वजह से उन्हें काफी परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए राहत देने की बात कही गयी है।

बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश सरकार के सार्थक ऐप के जरिए डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने के फरमान से पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों में भारी आक्रोश है। इसको लेकर सचिवों का कहना है कि उनके कार्य की प्रकृति मैदानी यानि (फील्ड वर्क) है। जिसके कारण लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी न मिलने और ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क की समस्या के चलते ऐप पर समय पर उपस्थिति दर्ज कराना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

बताया गया की इस व्यावहारिक समस्या का समाधान न होने के विरोध में सचिव और ग्राम रोजगार सहायक संघ रहली ने सख्त कदम उठाया है। संघ की ओर से जनपद पंचायत सीईओ को एक ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई की अगर इस व्यवस्था में सुधार या राहत नहीं दी जाती, तो रहली ब्लॉक के सभी पंचायत सचिव और रोजगार सहायक 5 अक्टूबर 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। समाधान न होने पर आगे कलमबंद हड़ताल की जायेगी।

इसको लेकर संघ के सचिव संतोष राजपूत ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news
04-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.