मधुमक्खियों के झुंड का हमला, दादा और नाती नहीं बच पाए, 9 साल की नातिन अस्पताल में भर्ती
दादा और नाती पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों की दुखद जान चली गयी। इसके अलावा एक 9 साल की बच्ची पर भी हमला हुआ। जिसमें वह अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रही है। घटना छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के काजरा गांव से सामने आई है जिसके बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है की मवेशी चराने के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक से हमला बोला था। जिसमें एक बुजुर्ग और 5 साल के मासूम की जान चली गयी दोनों आपस में दादा-नाती बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 56 साल के कबोद नागवंशी अपने परिवार के दो बच्चों के साथ गाय-भैंस चराने के लिए खेत तरफ गए थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने तीनों पर हमला कर दिया। इसके बाद 9 साल की बच्ची किसी तरह वहां से भागकर परिजनों तक पहंची। परिजन मौके पर पहंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वह बेहद गंभीर रूप से घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप किया लेकिन उनकी जान जा चुकी थी। इसके अलावा 5 साल के मासूम अंश नागवंशी को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन उसकी भी हालत इतनी गंभीर थी कि वह बोलने की स्थिति में नहीं था। उसने दम तोड़ दिया था। इस घटना में घायल 9 साल की बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस का कहना था की काजरा गांव में मवेशी चराने गए बुजुर्ग और दो बच्चों पर मधमक्खियों ने हमला किया था। जिसमें कबोद नागवंशी और अंश नागवंशी की जान गयी है। वहीं 9 साल की बच्ची घायल है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।------