पति ने अपने दोस्त के साथ पत्नी को निपटाया, भागते समय दोनों गिरफ्तार, बच्चों को साथ रखने पर वि वाद !
पति ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से जान ले ली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर दोनों को दबोचने में सफलता हासिल की। साथ ही इस मर्डर कांड का खुलासा भी किया। घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमलतास कॉलोनी की है।
जहां महिला ज्योति चौरसिया का मर्डर किया गया था। पुलिस ने मृतका के पति लखन जोशी और उसके साथी सोनू कुशवाहा को गिरफ्तार किया। दोनों को उत्तर प्रदेश की ओर भागते समय करीब 5 घंटे के भीतर महोबा की तरफ से पकड़ा। इस मामले में चौंकाने वाली बात भी सामने आई। दरअसल पति चाहता था की बच्चे उसके साथ रहें जबकि पत्नी चाहती थी की बच्चे उसके साथ रहें। यही विवाद की वजह बना। इसके अलावा जमीन विवाद की बात भी सामने आई है।
पुलिस की शुरूआती जांच में मृतका के पति लखन जोशी और उसके साथी सोनू कुशवाहा द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई।
बताया गया की लखन और ज्योति की करीब आठ साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों महाराजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया की पति चाहता था कि बच्चे उसके साथ रहें। लेकिन ज्योति इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे। जिसको लेकर भी जांच की जा रही है।
आरोपी पति ने पुलिस को बताया की वह अपनी पत्नी की नाक काटना चाहता था। लेकिन हमले के दौरान चाकू के वार से ज्योति की जान चली गई। जिसके बाद वह अपने साथ के साथ बाइक से यूपी तरफ भाग निकले। लेकिन कुछ दूर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में जमीन विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
पुलिस की माने तो जांच के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी। और असल वजह सामने आ सकेगी। फ़िलहाल आगे की जांच जारी है।------