बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, चाची-भतीजे ने एक एक तोड़ा दम, परिवार का बुरा हाल
एक दुखद हादसे से हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। तेज रफ़्तार बस ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चाची और भतीजे की दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त करते हुए जांच शुरू की है। भीषण सड़क हादसा रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बंधवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी थी।
बताया जा रहा है की बंधवा मोड़ के पास बाइक सवार लोग सड़क से गुजर रहे थे। तभी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जो इतनी जबरदस्त थी की दो पहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रीतेश सिंह परिहार और अरुण सिंह के रूप में हुई। शुरूआती जानकारी में दोनों के चाची-भतीजे होने की बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे। जो बदहवास हो गए। परिवार का बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया था। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू की गयी है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।------