Sagar - अस्पताल परिसर में जाम छलकते शराबी का वीडियो वायरल, यहां दवा और दारू का है अजीब इंतजाम!
जिस जगह जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर और दवाइयां जुटी रहती हैं, उसी अस्पताल परिसर में अगर कोई खुलेआम शराब का जाम छलकाता नजर आए तो सवाल उठना लाजिमी है। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है। सागर के सदर में छावनी परिषद की अस्पताल के बाहर शराब की दुकान से खरीदी गई शराब लेकर एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में ही बैठकर जाम छलका रहा है। यानी एक तरफ मरीज इलाज के लिए परेशान हैं और दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में ‘जाम’ का इंतजाम नजर आ रहा है।
हैरानी की बात यह भी है कि आसपास स्कूल, खेल मैदान और मंदिर मौजूद हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर शराब की दुकान से लेकर अस्पताल परिसर तक यह पूरा सिलसिला किसकी नजर के सामने चल रहा है? इस व्यवस्था पर प्रशासन भले ही आंखें मूंदे बैठा हो, लेकिन सागर के युवाओं ने खेल में अपना भविष्य देखने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों ने इस शराब दुकान को यहां से हटाने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है.
दरअसल सागर के कैंट क्षेत्र में आने वाले कजली वन मैदान और अस्पताल के पास स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए आंदोलन शुरू किया गया है फुटबॉल खिलाड़ियों का कहना है कि जब तक यहां से शराब दुकान नहीं हटेगी वह लोग प्रदर्शन करते रहेंगे, लेकिन अब इसी अस्पताल के पास स्थित शराब दुकान का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है
जिसमें एक शराबी कलारी से शराब खरीद कर अस्पताल परिसर के अंदर बैठकर जाम छलक रहा है और इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अस्पताल परिसर के मैदान में शराबी बेधड़क पालथी मारकर बैठा हुआ है, चकना के लिए मुंह से नमकीन का पैकेट खोल रहा है पास में शराब का क्वार्टर और डिस्पोजल है फिर इसके बाद वह डिस्पोजल में शराब लेकर बेधड़क होकर जाम छलक रहा है.
ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं