सागर- खुरई में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 15 से ज्यादा ढाबे-गुमटियां हटाईं | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई के बीना रोड पर मिशन अस्पताल के पास प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शराब दुकान के सामने सड़क किनारे बने कच्चे ढाबों और गुमटियों पर नगरपालिका की टीम ने जेसीबी चलाकर 15 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए। बताया जा रहा है कि इन जगहों पर शराबखोरी के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। मामला खुरई के बीना रोड स्थित मिशन अस्पताल के पास का है। यहां शराब दुकान के सामने लंबे समय से सड़क किनारे कई कच्चे ढाबे और गुमटियां संचालित हो रही थीं। इन स्थानों पर मांस, मछली और अंडे की बिक्री भी की जा रही थी।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब दुकान के सामने होने के कारण यहां अक्सर लोग शराबखोरी करते थे। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को परेशानी होती थी। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से बने इन ढाबों और गुमटियों के चलते यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी आईपीएस काजल सिंह के निर्देश पर नगरपालिका की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने 15 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

 

 

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी ढाबों और गुमटियों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद सड़क का काफी हिस्सा अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। बताया जा रहा है कि बंडा क्षेत्र में शराब से जुड़े मामले के बाद पुलिस और प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अन्य गतिविधियों को लेकर विशेष निगरानी कर रहे हैं।

 

अधिकारियों का कहना है कि जहां भी सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी या अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिलेंगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मिशन अस्पताल के पास की गई इस कार्रवाई के बाद सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 


By - Sagar tv news
03-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.