सुबह तड़के नमकीन फैक्ट्री में भड़की आग, लाखों का सामान मशीनें सब हुई ख़ाक, मुश्किल हुआ काबू पाना

 


सुबह तड़के एक नमकीन फैक्ट्री में अचानक से आग भड़क उठी। आग इतनी भयानक थी की उसने बेहद तबाही मचाई। फैक्ट्री के अंदर रखा हुआ कच्चा और तैयार सामान के अलावा मशीनें भी जलकर ख़ाक हो गयी। नज़ारा कुछ ऐसा था की धुएं का गुबार काफी दूर से ही देखा जा सकता था। घटना सीहोर जिले के इछावर के नादान रोड से सामने आई है। जहां विनायक नमकीन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का नुक्सान हुआ। शुरूआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गयी थी। लेकिन वाहन न पहुंच पाने के कारण नगर परिषद् का टैंकर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम सभी कर्मचारी काम खत्म करके फैक्ट्री बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार अल सुबह फैक्ट्री से धुआं उठते देख प्रत्यक्षदर्शी मनोज वर्मा और डायल 112 के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी तुरंत फैक्ट्री मालिक को दी। आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक हरी गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। और अंदर मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया था। कुछ समय बाद टैंकर की मदद से काबू पा लिया गया था।

फैक्ट्री संचालक को इस हादसे में लाखों रुपये के नुक्सान की बात कही जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आग लगने और नुक्सान का सटीक आंकलन भी किया जा रहा है।


By - sagar tv news
02-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.