डबल मर्डर मामले में नया मोड़, बंजारा समाज ने कंट्रोल रूम समेत एसपी ऑफिस घेरा,लगाए आरोप !

 

ढाबे पर हुए बहुचर्चित डबल मर्डर के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पूरा समाज आरोपी पक्ष में समर्थन में उतर आया जहां पुलिस कंट्रोल रूम समेत एसपी कार्यालय को घेरकर जमकर हंगामा किया। समाज के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कई आरोप लगाए। बता दें की ये मामला उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र का है। कानीपुरा रोड स्थित एक ढाबे पर बीते महीने 26-27 अगस्त की दरमियानी रात राहुल दरबार और जितेंद्र ठाकुर का मर्डर किया गया था। इसी मामले में बंजारा समाज के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और एसपी कार्यालय का घेराव किया।

 

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नीमच जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कछावा ने चिमनगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपी बनाए गए सोनू कछावा उर्फ सोनू बंजारा और अनिल बंजारा पूरी तरह बेगुनाह हैं। सोनू ने 28 सितंबर को अपनी पत्नी और बहन के साथ चिमनगंज थाने में खुद आत्मसमर्पण किया था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार दिखाना चाहा। आरोप है कि केस से नाम हटाने के एवज में पुलिसकर्मियों ने कथित 50 लाख रुपए की मोटी रकम मांगी। इनकार करने पर सोनू की बेरहमी से पिटाई की गयी। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 


लोगों ने उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की जिन्होंने कस्टडी में मारपीट और कथित तौर से रिश्वत मांगी। इसके अलावा सिविल अस्पताल, ढाबा और सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने की बात कही।

मामले में सीएसपी श्वेता गुप्ता ने ज्ञापन लेकर जांच कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

 

 


By - Sagar tv news
02-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.