सागर में चोरों का जबरदस्त आ तंक, घरों-दुकानों समेत ऑफिस में चोरी, लोगों में फैली दह शत !
सागर में चोरों का जबरदस्त आतंक मचा हुआ है। लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। ताजा घटनाक्रम सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां बाघराज वार्ड में एक के बाद एक कई दुकानों, मकानों और ऑफिस को निशाना बनाया गया। बताया गया की कनेरा में जयदीप घोषी के ऑफिस से करीब डेढ़ लाख रूपये की नगदी चुराई गयी। अलसुबह के समय घरों-दुकानों समेत ऑफिस में चोरों ने धाबा बोला। वहीं इसके अलावा अन्य दुकानों से भी नगदी समेत अन्य सामान चोरी किया गया। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की कितनी नगदी और कितनी कीमत का सामान चुराया गया है। और कितने घरों में चोरियां की गई। इस दौरान चोरों के अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं। पीड़ित ने मोतीनगर थाने में आवेदन देकर कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है की चार चोर मोहल्ले में बेख़ौफ़ तरीके से घूम रहे हैं वह ऑफिस का ताला चटकाकर अंदर घुसते हैं और नगदी चुरा ले जाते हैं इसके अलावा अन्य कई घरों को भी निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। दो बाइकों से आये चार चोरों ने जमकर दहशत फैलाई।
बताया जा रहा है की सामने आए ये सीसीटीवी फुटेज करीब एक हफ्ते पुराने हैं लेकिन चोर अभी भी सक्रीय हैं। उसके बाद भी अन्य जगहों को निशाना बनाया गया। वहीं एक बात और भी गौर करने वाली है की कुछ महीने पहले कनेरा में स्थिति मरई माता मंदिर में चोरों ने हाथ साफ़ किया था। वहां से कीमती आभूषण चोरी किये गए थे। लेकिन तब से अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। जिससे लोगों में नाराज़गी है। अब फिर से चोरों के सक्रीय होने से लोगों की चिंताएं बढ़ गयी है।---