उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से नवाजा

 

 


सागर के सिरोंजा स्थित स्वामी विवेककानंद विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 370 महिलाओं का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिभा तिवारी,एसपी अतुल सिंह,भाजपा की प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रतिभा तिवारी, एसपी अतुल सिंह और मुख्य अतिथियों ने सागर टीवी न्यूज़ की एंकर और बिजनेस हेड शुभी जैन के अलावा प्रोडक्शन इंचार्ज सोनिया रैकवार का भी सम्मान हुआ। साथ ही डॉक्टरों पुलिसकर्मियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वसेवा केंद्र समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसवीएन परिवार के सदस्य मौजूद थे। बता दें की सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी। वहीँ बच्ची द्वारा गाने की धुन पर शानदार प्रस्तुति दी गयी।


By - sagar tv news
09-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.