Sagar-पुराने वाहन खरीदने बेचने वाले सावधान, हो सकती यही बड़ी कार्रवाई | SAGAR TV NEWS |
अगर आप भी पुराने वाहन खरीदने और बेचने का काम करते है तो ये खबर आपके लिए है क्यों की आपकी छोटी सी लापरवाही से धंधे पर ब्रेक लग सकता है आरटीओ विभाग का छापा पद सकता है ऐसा ही कुछ सागर के भगवानगंज मे स्थित बालाजी आटो डील के साथ हुआ है जहां नियमो का उल्ल्घन कर वाहनों की खरीद बिक्री की जा रही थी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की छापा मार कारवाई में 48 पुरानी मोटरसाईकिल वाहन खड़ी हुई पाई गई।
बालाजी आटो डील के प्रो. अनुज केशरवानी से पूछा गया कि इतनी बड़ी संख्या में मोटरसाईकिल वाहन क्यों खड़े है, तो उनके द्वारा बताया गया कि यह वाहन खरीदने करने के बाद बेच दिए जाते है जब उनसे पूछा गया कि आपके द्वारा पुराने मोटरसाईकिल वाहन विक्रय करने ट्रेड लायसेंस प्राप्त किया गया है तो उनके द्वारा बताया गया कि उद्योग विभाग से उद्यमिता प्रमाण प्राप्त कर पुरानी वाहनों का विक्रय किया जाता है। परिवहन विभाग से उनके द्वारा कोई ट्रेड लायसेंस प्राप्त नहीं किया गया है।
परिसर में स्थित बालाजी आटो डील के आफिस को चैक करने पर पाया गया की कई वाहनों के स्वामित्व अंतरण एवं फायनेंस निरस्त से संबंधित फार्म-29, 30 एवं 35 हस्ताक्षरित मिले है, और आवेदन फार्माे पर वाहन के चौसिस नम्बर इनवॉस किये गये है। इसके अलावा 15 मोटरसाईकिल वाहनों की एचएसआरपी नम्बर प्लेट मिली है, जो वाहनों में नहीं लगाई गई थी।
इससे यह स्पष्ट है कि बालाजी आटो डील के प्रो. द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से पुरानी मोटरसाईकिल वाहनों को क्रय विक्रय किया जा रहा था। तत्पश्चात् पंचनामा तैयार कर 48 पुरानी मोटरसाईकिल, 15 एसएसआरपी नम्बर प्लेट, स्वामित्व अंतरण एवं फायनेंस निरस्त से संबंधित फार्म-29, 30 एवं 35 हस्ताक्षर किए हुए थे, उन्हें जप्त कर परिसर के मुख्य द्वार को बंद कराकर उस पर ताला लगाकर सील किया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा समस्त प्रकार के पुरानी वाहन क्रय विक्रय करने वालो से यह अपील की है कि आप नियमानुसार परिवहन विभाग से ट्रेड लायसेंस प्राप्त कर ही पुरानी वाहन क्रय विक्रय करें